World's Most Admired: डोनाल्ड ट्रंप, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली से आगे निकले सचिन तेंदुलकर, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 16, 2021 07:41 PM2021-12-16T19:41:39+5:302021-12-16T19:44:27+5:30

World's Most Admired: खेल नायकों में सचिन तेंदुलकर शीर्ष फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

World's Most Admired Men 2021 Donald Trump Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan virat kohli sachin Tendulkar Lionel Messi and Cristiano Ronaldo | World's Most Admired: डोनाल्ड ट्रंप, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली से आगे निकले सचिन तेंदुलकर, यहां देखें लिस्ट

YouGov एक ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट-आधारित बाजार अनुसंधान और डेटा विश्लेषण फर्म है जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है। (file photo)

Highlightsभारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली से आगे हैं।भारतीय की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं। 8वें स्थान पर हैं।शाहरुख खान 14वें, अमिताभ बच्चन 15वें स्थान पर हैं।

मुंबईः YouGov ने 'विश्व के सबसे प्रशंसित पुरुष 2021' की एक सूची जारी की है और शीर्ष 20 में 5 भारतीय हैं। बराक ओबामा माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के बाद सूची में सबसे ऊपर हैं। भारतीय की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं। 8वें स्थान पर हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्हें 12वां स्थान मिला है। शाहरुख खान 14वें, अमिताभ बच्चन 15वें और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली 18वें स्थान पर हैं।  YouGov एक ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट-आधारित बाजार अनुसंधान और डेटा विश्लेषण फर्म है जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है।

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इंटरनेट आधारित अनुसंधान और सर्वे से जुड़ी कंपनी यूगोव के एक सर्वे में दुनिया के सबसे अधिक प्रशंसित व्यक्तियों में 12वें स्थान पर चुना गया है। इस साल यह सर्वे 39 देशों के 42,000 से अधिक लोगों के बीच किया गया।

खेल नायकों में तेंदुलकर शीर्ष फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में यह दिग्गज बल्लेबाज अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन तथा भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली से आगे हैं।

Web Title: World's Most Admired Men 2021 Donald Trump Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan virat kohli sachin Tendulkar Lionel Messi and Cristiano Ronaldo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे