विश्व महासागर दिवस: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने की रेत कलाकार सुदर्शन की प्रशंसा

By भाषा | Published: June 9, 2021 01:03 AM2021-06-09T01:03:51+5:302021-06-09T01:03:51+5:30

World Oceans Day: United Nations Environment Program praises sand artist Sudarshan | विश्व महासागर दिवस: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने की रेत कलाकार सुदर्शन की प्रशंसा

विश्व महासागर दिवस: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने की रेत कलाकार सुदर्शन की प्रशंसा

भुवनेश्वर, आठ जून संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने विश्व महासागर दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पुरी बीच पर की गई कलाकृति के लिए रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की मंगलवार को प्रशंसा की।

15 फुट चौड़ी यह कलाकृति इस साल के विषय ‘महासागर: जीवन एवं आजीविका’ पर आधारित है जो ‘महासागर को संरक्षित रखने’ का संदेश देती है।

यूएनईपी ने सोशल मीडिया पर यह कलाकृति साझा की और इस पहल के लिए कलाकार का धन्यवाद किया।

उसने ‘सेव आवर ओशन’ (हमारे महासागर बचाओ) हैशटैग के साथ कहा, ‘‘इस अवसर पर यह खूबसूरत कलाकृति बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को धन्यवाद।’’

हर साल आठ जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: World Oceans Day: United Nations Environment Program praises sand artist Sudarshan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे