लाइव न्यूज़ :

World Chess Championship 2024: डी गुकेश धमाल-कमाल और चैंपियन?,चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में विश्व विजेता!, 6.5 के मुकाबले 7.5 अंक के साथ खिताब जीता

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 12, 2024 7:08 PM

World Chess Championship 2024: विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने के बाद डी गुकेश ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से इस पल का सपना देख रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था।दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था।

World Chess Championship 2024: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश बृहस्पतिवार को यहां रोमांचक 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने। गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक के साथ खिताब जीता। यह बाजी हालांकि अधिकांश समय ड्रॉ की ओर जाती दिख रही थी। बृहस्पतिवार को गुकेश की खिताबी जीत से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन थे।

जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था। गुकेश इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था।

विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने के बाद डी गुकेश ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से इस पल का सपना देख रहा था। मुझे खुशी है कि मेरा यह सपना पूरा हुआ। मैं थोड़ा भावुक हो गया था क्योंकि मुझे जीत की उम्मीद नहीं थी। लेकिन फिर मुझे आगे बढ़ने का मौका मिला।

टॅग्स :Chess Federation of IndiaचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan-Russia Bans: 335 वस्तु की सूची, 23 जनवरी से रूस को निर्यात नहीं?, जापान ने हांगकांग के 11, चीन के 7, तुर्की के 8 समूह को किया बैन!

कारोबारIndian Economy 2025: 6.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान?, संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा, एशिया में भारत की हालत बेहतर

कारोबारAutomobile Industry: 78 लाख करोड़ के साथ नंबर-1 अमेरिका, 47 लाख करोड़ के साथ नंबर-2 चीन, 22 लाख करोड़ के साथ तीसरे पायदान पर भारत, जानिए नितिन गडकरी का लक्ष्य

स्वास्थ्यHMPV Cases in India: एचएमपीवी संक्रमण टेस्ट फीस क्या है, यहां जानें सबकुछ, कहां कराएं...

स्वास्थ्यक्या है HMPV वायरस? कैसे फैलता है और क्या है इसके लक्षण; जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Polls: नाराज मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से टिकट?, करावल नगर से टिकट कटा था...

भारतपीके के सत्याग्रह के मंसूबों पर पटना जिला प्रशासन ने फेरा पानी, गंगा के किनारे बनाए जा रहे टेंट सिटी पर चला दिया बुलडोजर

भारतUttar Pradesh: सपा नेता ने मेला क्षेत्र में मुलायम सिंह की मूर्ति लगाई, साक्षी महाराज ने जताई आपत्ति

भारतबिहार में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, अस्पताल में कुत्ते एक नवजात को नोच-नोचकर खा गए

भारतDelhi Assembly Elections 2025: रमेश बिधूड़ी ने केजरीवाल के दावे को सिरे से खारिज किया,कहा-'मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं'