मोदी सरकार के कार्यकाल में सुलझा लेंगे देश में छुट्टा गायों की समस्या: गिरिराज सिंह

By भाषा | Published: November 27, 2019 05:16 AM2019-11-27T05:16:39+5:302019-11-27T05:16:39+5:30

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने से पहले छुट्टा गायों की समस्या सुलझा लेंगे

Working on ending stray cow issue before end of Modi govt's current tenure, says Giriraj Singh | मोदी सरकार के कार्यकाल में सुलझा लेंगे देश में छुट्टा गायों की समस्या: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरराज सिंह ने कहा है कि छुट्टा गायोंं की समस्या जल्द सुलझा ली जाएगी

Highlightsआने वाले वर्षों में सड़क पर छुट्टा पशु घूमते दिखाई नहीं देंगे: गिरिराज 2025 तक गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान सौ प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है: गिरिराज

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल में देश में छुट्टा घूमने वाली गायों की समस्या सुलझा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका पशुपालन मंत्रालय इस समस्या से निजात पाने के लिए समाधान खोजने पर काम कर रहा है।

योजना के विस्तार में न जाते हुए सिंह ने कहा, “पहले प्रयोग होने दीजिए।” राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर यहाँ एक सम्मलेन को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि 2025 तक गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान सौ प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “आने वाले वर्षों में सड़क पर छुट्टा पशु घूमते दिखाई नहीं देंगे। मैं इस पर चिंतित हूँ। गाय के गोबर और गोमूत्र के प्रयोग से असहाय गाएं दूसरों को सहायता दे सकेंगी।” उन्होंने कहा कि इस मसले पर मंत्रालय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के साथ मिलकर प्रयोग कर रहा है और पूरी कार्ययोजना उसके बाद बनाई जाएगी। 

Web Title: Working on ending stray cow issue before end of Modi govt's current tenure, says Giriraj Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे