मुंबई सचिवालय ‘मंत्रालय’ की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, सुरक्षा जाल ने जान बचाई

By भाषा | Published: December 13, 2019 06:54 PM2019-12-13T18:54:08+5:302019-12-13T18:54:08+5:30

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना दोपहर बाद हुई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया जो ठाणे जिले के उल्हासनगर की निवासी है। विगत में आत्महत्या के ऐसे ही प्रयासों के बाद सचिवालय की दूसरी मंजिल पर सुरक्षा जाल लगा दिया गया था। 

Woman nets from the third floor of the Mumbai Secretariat 'Ministry', the safety net saved her life | मुंबई सचिवालय ‘मंत्रालय’ की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, सुरक्षा जाल ने जान बचाई

महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वहां लगे सुरक्षा जाल ने उसकी जान बचा ली।

Highlightsकूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। इस प्रयास में बच गए क्योंकि वे राज्य सचिवालय में उसी स्तर पर लगाये गए सुरक्षा जाल पर गिरे।

दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ की तीसरी मंजिल से 32 वर्षीय एक महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वहां लगे सुरक्षा जाल ने उसकी जान बचा ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना दोपहर बाद हुई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया जो ठाणे जिले के उल्हासनगर की निवासी है। विगत में आत्महत्या के ऐसे ही प्रयासों के बाद सचिवालय की दूसरी मंजिल पर सुरक्षा जाल लगा दिया गया था। 

पहले भी दो शिक्षकों ने ‘दिव्यांग’ स्कूलों के लिए धनराशि की मांग को लेकर दक्षिण मुम्बई स्थित राज्य सचिवालय इमारत ‘मंत्रालय’ की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों इस प्रयास में बच गए क्योंकि वे राज्य सचिवालय में उसी स्तर पर लगाये गए सुरक्षा जाल पर गिरे। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों, शिक्षकों के उस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के तौर पर मंत्रालय आये थे जो स्कूलों के लिए अनुदान की मांग को लेकर आया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

नायलॉन सुरक्षा जाल पिछले वर्ष मंत्रालय में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने के बाद ऐसी घटनाएं रोकने के लिए लगाया गया था। गत वर्ष फरवरी में 45 वर्षीय व्यक्ति ने मंत्रालय की पांचवीं इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। व्यक्ति हर्षल राउते को बहन की हत्या का दोषी ठहराया गया था और वह 10 जनवरी से पैरोल पर था।

उससे एक दिन पहले एक बेरोजगार व्यक्ति (32) ने इमारत के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया था। इन घटनाओं के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इमारत की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का आह्वान किया था। नायलॉन जाल लगाने के निर्णय पर विपक्ष ने निशाना साधा था। 

Web Title: Woman nets from the third floor of the Mumbai Secretariat 'Ministry', the safety net saved her life

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे