मुंबई में सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिरने से महिला चोटिल

By भाषा | Published: November 23, 2020 11:12 AM2020-11-23T11:12:27+5:302020-11-23T11:12:27+5:30

Woman injured by falling public toilet wall in Mumbai | मुंबई में सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिरने से महिला चोटिल

मुंबई में सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिरने से महिला चोटिल

मुंबई, 23 नवंबर मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिर गई जिसके मलबे में एक महिला का पैर फंस गया। स्थानीय निकाय के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना कुर्ला-पश्चिम में स्थित नाज होटल के पीछे सुबह सात बजकर 40 मिनट पर हुई जिसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया, “एक महिला का पैर दीवार के मलबे में फंस गया था। उसे बचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman injured by falling public toilet wall in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे