दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन महिला के साथ हुई दरिंदगी, पड़ोसियों ने चेहरे पर कालिख पोतकर सरेआम कराई परेड

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 27, 2022 04:08 PM2022-01-27T16:08:19+5:302022-01-27T16:19:18+5:30

पुलिस के मुताबिक महिला का पड़ोसी परिवार के एक लड़के साथ कथिततौर पर संबंध था। लड़के ने पिछले साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से लड़के का परिवार महिला को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बता रहा था।

Woman grieved on Republic Day in Delhi, neighbors put soot on her face and paraded her in public | दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन महिला के साथ हुई दरिंदगी, पड़ोसियों ने चेहरे पर कालिख पोतकर सरेआम कराई परेड

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन महिला के साथ हुई दरिंदगी, पड़ोसियों ने चेहरे पर कालिख पोतकर सरेआम कराई परेड

Highlightsमहिला के साथ अमानवीय घटना बुधवार को आनंद विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में हुईदिल्ली पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना के संबंध में पुलिस को नोटिस भेजा है

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई, जिसे जानकर इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। बताया जा रहा है कि महिला के साथ अमानवीय घटना बुधवार को आनंद विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में हुई।  

व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण 20 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने हैवानियत भरे कार्य को अंजाम दिया। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने कथिततौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। उसके बाल काट दिये और उसके चेहरे पर कालिख लगाकर जूतों की माला पहनाई। इसके बाद आरोपियों ने महिला को सरेआम बाजार में उसी हालत में घुमाया। 

दिल्ली पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के साथ इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में बताया है कि आरोपी के परिवार के एक लड़के साथ कथिततौर पर महिला के संबंध थे। उस लड़के ने पिछले साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक पड़ोसी महिला को लड़के की आत्महत्या का जिम्मेदार मानते हैं। इसी वजह से मृत लड़के के परिवार वालों ने बुधवार को महिला को जबरन उसके घर से उठाया और इस वारदात को अंजाम दिया। 

इस घटना के संबंध में शहादरा के डीसीपी  आर सुंदरम ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है, जो एक ही परिवार से हैं। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। 

इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें हिंसक भीड़ महिला को गाली देते हुए सड़क पर घुमा रही है। इस वीडियो का सबसे शर्मान पहलू यह है कि भीड़ महिला के पीछे-पीछे सीटी बजा रही है। जिसकी सभ्य समाज में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, "ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

वहीं जैस ही मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को हुई। उन्होंने फौरन दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात की और और उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 

Web Title: Woman grieved on Republic Day in Delhi, neighbors put soot on her face and paraded her in public

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे