डॉक्टरों ने अनोखा ऑपरेशन कर किया कमाल, 30 साल से बंद था महिला का मुंह, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 30, 2021 01:55 PM2021-03-30T13:55:31+5:302021-03-30T13:56:50+5:30

सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मोंगिया का मुंह अब तीन सेंटीमीटर और खुल सकता है। किसी सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुल सकता है।

woman able to open her mouth face after 30 years surgery successfully Medical miracle in Delhi hospital | डॉक्टरों ने अनोखा ऑपरेशन कर किया कमाल, 30 साल से बंद था महिला का मुंह, जानें मामला

चमत्कार की तरह है कि अब मैं अपना मुंह खोल सकती हूं और बिना किसी परेशानी के खा भी सकती हूं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsबीते 30 साल में वह ठोस भोजन नहीं खा पाती थीं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत होती थी।दांतों में संक्रमण के चलते उनके सारे दांत खराब हो गए थे।डॉक्टर आहूजा ने कहा कि अभ्यास से उनका मुंह आने वाले दिनों में और भी खुलने लगेगा।

नई दिल्लीःडॉक्टरों ने कमाल कर दिया। दिल्ली के सरकारी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर काम कर रही महिला का अनोखा ऑपरेशन किया गया। 

महिला आस्था मोंगिया का मुंह 30 साल से बंद था। गंभीर ऑपरेशन के माध्यम से खोला गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में खोपड़ी की हड्डी के साथ जबड़े के जुड़े होने के चलते बचपन से सही ढंग से मुंह नहीं खोल पाने वाली 30 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी। महिला जन्मजात विकार से पीड़ित थी। उनके जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों तरफ से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ गई थी। वह मुंह नहीं खोल पा रही थी। यहां तक की वह अपनी अंगुली  से जीभ को छू नहीं सकती थीं। 

'बीते 30 साल में वह ठोस भोजन नहीं खा पाती थीं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत होती थी। दांतों में संक्रमण के चलते उनके सारे दांत खराब हो गए थे।' डॉक्टरों ने कहा कि रोगी के चेहरे दाहिनी ओर के ऊपरी हिस्से, नेत्रकूप (ऑर्बिट) और माथे के आसपास ट्यूमर के चलते यह ''एक पेचीदा मामला था।

भारत, ब्रिटेन और दुबई के कई नामचीन अस्पतालों ने भी यह सर्जरी करने से इनकार कर दिया था।'' सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मोंगिया का मुंह अब तीन सेंटीमीटर और खुल सकता है। किसी सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुल सकता है।

एक सरकारी बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक आस्था मोंगिया के हवाले से बयान में कहा गया है, ''यह चमत्कार की तरह है कि अब मैं अपना मुंह खोल सकती हूं और बिना किसी परेशानी के खा भी सकती हूं।'' डॉक्टर आहूजा ने कहा कि अभ्यास से उनका मुंह आने वाले दिनों में और भी खुलने लगेगा।

Web Title: woman able to open her mouth face after 30 years surgery successfully Medical miracle in Delhi hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे