Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 5 लाख के पार, 3.38 लाख लोग अब तक हो चुके हैं ठीक

By भाषा | Published: August 9, 2020 12:27 AM2020-08-09T00:27:14+5:302020-08-09T00:27:14+5:30

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 5 लाख 3 हजार 84 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

With record 12,822 new Covid-19 cases in a day, Maharashtra tally crosses 5 lakh-mark | Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 5 लाख के पार, 3.38 लाख लोग अब तक हो चुके हैं ठीक

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 12822 नए मामले सामने आए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमहाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 12,822 नए मामले सामने आए।जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 3 हजार 84 हो गई।

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 12,822 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 5,03,084 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से 275 मरीजों की मौत के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,367 हो गई। हालांकि, रिकॉर्ड 11,082 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे ठीक हुए कोरोना वायरस रोगियों की संख्या 3,38,362 पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब 1,47,048 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य की राजधानी मुंबई में 1,304 नए मामले सामने आए और 58 मौतें हुईं। महानगर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,22,316 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,751 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में शनिवार को सबसे अधिक 1,457 नए मामले सामने आए, जबकि 39 मौतें हुईं। पुणे शहर में कुल मामलों की संख्या 69,500 है और मृत्यु का आंकड़ा 1,744 है। राज्य में अब तक 26,47,020 जांच की गई हैं। पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,744 नए मामले सामने आए, जिससे क्षेत्र में कुल मामले 2,63,619 हो गए, जबकि 137 मौतों के बाद इस क्षेत्र में मृतकों की कुल संख्या 10,629 हो गई।

उन्होंने बताया कि नासिक में अब तक 47,076 मामले सामने आये हैं और 1,400 मौतें हुई हैं। कोल्हापुर मंडल में 15,297 मामले हैं, जबकि 405 मौतें हुई हैं। औरंगाबाद मंडल में 20,077 मामले हैं और 668 मौतें हुई हैं। लातूर मंडल में 9,822 मामले हैं और 327 मौतें हुई हैं। अकोला मंडल में 9,734 मामले हैं और 312 मौतें हुई हैं, तो वहीं नागपुर मंडल में अब तक 10,243 मामले सामने आए हैं, जबकि 205 मौतें हुई हैं। राज्य में 9,89,612 लोग गृह पृथक-वास में हैं, जबकि 35,625 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।

Web Title: With record 12,822 new Covid-19 cases in a day, Maharashtra tally crosses 5 lakh-mark

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे