मुम्बई में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Published: January 27, 2021 10:58 AM2021-01-27T10:58:02+5:302021-01-27T10:58:02+5:30

Winters in Mumbai, minimum temperature was 15.3 degree Celsius | मुम्बई में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा

मुम्बई में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा

मुम्बई, 27 जनवरी मुम्बई में न्यूनतम तापमान में गिरावट से बुधवार की सुबह सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अभी तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी हवाओं के कारण मुम्बई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ठंड पड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आईएमडी ने बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। मुम्बई में आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अभी तक का सबसे कम तापमान है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तरी हवाओं के कारण पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र के मौसम पर भी इसका असर पड़ा है, ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में सर्दी है।’’

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Winters in Mumbai, minimum temperature was 15.3 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे