क्या प्रियंका गांधी राज्यसभा जाएंगी? जानें अटकलों वाले सवाल पर कांग्रेस ने क्या दिया जवाब

By भाषा | Published: February 18, 2020 12:35 AM2020-02-18T00:35:26+5:302020-02-18T00:35:26+5:30

मध्यप्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाये। इस साल अप्रैल में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली होने वाली है।

Will Priyanka Gandhi go to Rajya Sabha? congress reaction | क्या प्रियंका गांधी राज्यसभा जाएंगी? जानें अटकलों वाले सवाल पर कांग्रेस ने क्या दिया जवाब

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsमध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट किया, इंदिरा गांधी अनुसूचित जाति एवं जनजाति और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थीं। प्रियंका उन्हीं के पद चिन्हों पर चल रही हैं।मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि लोग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा में उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं।

 क्या कांग्रेस अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है, सोमवार को इस बारे में सवाल का जवाब देने से पार्टी ने परहेज किया । कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हमारे पास कयास वाले सवालों का जवाब नहीं है।’’ कांग्रेस में इस तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है ।

सोमवार को, मध्यप्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाये। इस साल अप्रैल में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली होने वाली है।

इनमें से एक सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सांसद हैं जबकि अन्य दो सीटों से भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया उच्च सदन के सदस्य हैं। तीनों का कार्यकाल पूरा होने वाला है। वर्ष 2018 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद संख्या बल को देखते हुए दो सीटों के कांग्रेस के खाते में जबकि एक के भाजपा के खाते में जाने का अनुमान है।

आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव और मध्यप्रदेश के तीन वर्तमान मंत्रियों सज्जन सिंह वर्मा, पी सी शर्मा एवं जयवर्द्धन सिंह सहित प्रदेश के चार नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि प्रियंका गांधी को प्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाये। भाषा आशीष पाण्डेय पाण्डेय

Web Title: Will Priyanka Gandhi go to Rajya Sabha? congress reaction

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे