सिद्धू के इस्तीफे पर बुधवार को फैसला करूंगा: अमरिन्दर सिंह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 16, 2019 06:03 PM2019-07-16T18:03:02+5:302019-07-16T18:03:02+5:30
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उनकी कुछ बैठकें हैं और वह बुधवार को चंडीगढ़ लौटेंगे। सिंह ने बताया, "मैं कल चंडीगढ़ लौटने के बाद इस्तीफे पर फैसला लूंगा। मुझे इस्तीफा पर फैसला लेने से पहले त्याग पत्र की अंतर्वस्तु देखनी होगी।"
Highlightsसिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा सोमवार को मुख्यमंत्री का आवास भेजा था। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 10 जून को अपना इस्तीफा भेजने का दावा किया था।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की अंतर्वस्तु पर विचार करने के बाद बुधवार को फैसला करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उनकी कुछ बैठकें हैं और वह बुधवार को चंडीगढ़ लौटेंगे। सिंह ने बताया, "मैं कल चंडीगढ़ लौटने के बाद इस्तीफे पर फैसला लूंगा। मुझे इस्तीफा पर फैसला लेने से पहले त्याग पत्र की अंतर्वस्तु देखनी होगी।"
सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा सोमवार को मुख्यमंत्री का आवास भेजा था। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 10 जून को अपना इस्तीफा भेजने का दावा किया था। उन्होंने रविवार को अपना त्यागपत्र सार्वजनिक कर दिया था।