देश के पश्विम और पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश,उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी

By भाषा | Published: June 26, 2019 10:43 PM2019-06-26T22:43:21+5:302019-06-26T22:43:57+5:30

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो चार दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और रविवार को बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई और इससे गर्मी के प्रकोप को झेल रहे लोगों को राहत मिली।

western and eastern india witnessed heavy rain but north india still facing heat wave | देश के पश्विम और पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश,उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी

देश के पश्विम और पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश,उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी

Highlightsपंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश के पश्विमी और पूर्वी भाग में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई लेकिन उत्तरी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मानसून के बुधवार को गुजरात पहुंचने के साथ इसके सौराष्ट्र और दक्षिणी इलाके के कुछ हिस्से में भारी बारिश हुई।

कई और इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में बारिश का जोरदार असर नहीं दिखा और अंधेरी एवं सांताक्रूज जैसे इलाकों में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। गोवा के दूरदराज के इलाकों में भारी बारिश हुई।

इसके अलावा पश्विम बंगाल और सिक्किम में भी खूब बादल बरसे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो चार दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और रविवार को बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई और इससे गर्मी के प्रकोप को झेल रहे लोगों को राहत मिली। बीकानेर में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में गुरूवार को कई जगह बारिश होने का अनुमान है।

राज्य में प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां पर तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक होकर 42.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जम्मू भी गर्म हवाओं की चपेट में रहा। यहां पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक होकर 41.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश का ऊना प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शिमला में तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Web Title: western and eastern india witnessed heavy rain but north india still facing heat wave

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे