पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी मंत्रिमंडल में शामिल
By विनीत कुमार | Published: May 10, 2021 11:42 AM2021-05-10T11:42:46+5:302021-05-10T12:22:45+5:30
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों को सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। इस दौरान तीन मंत्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शपथ दिलाई गई।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सोमवार को ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल ने शपथ ली। इसमें कुल 43 मंत्री शामिल रहे। कोलकाता में तमाम कोविड गाइडलाइंस के बीच इन सभी ने राजभवन में कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों के तौर पर शपथ ली।
वहीं डॉ. अमित मित्र समेत 3 मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी को शपथ दिलाई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। ममता बनर्जी ने 5 मई को ही तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। हालांकि उनके साथ किसी और मंत्री ने तब शपथ नहीं लिया था।
ममता बनर्जी ने अपने नए मंत्रिमंडल में आठ महिला मंत्रियों को शामिल किया है। साथ ही पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को भी इसमें जगह मिली है। अमित मित्रा को एक बार फिर से मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। हालांकि उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था।
Kolkata: 43 TMC leaders sworn-in as ministers in West Bengal cabinet pic.twitter.com/FRIZL5eUJx
— ANI (@ANI) May 10, 2021
ममता बनर्जी के कैबिनेट में इन्हें मिली जगह
ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट में सुब्रतो मुखर्जी, पार्था चटर्जी, फिरहाद हाकिम, ज्योति प्रिया मल्लिक, मलय घटक, अरूप विश्वास, डॉक्टर शशि पांजा और जावेद अहमद खान जैसे नाम शामिल किए हैं।
पूर्व आईपीसी अधिकारी हुमायूं कबीर को भी इस मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके अलावा शोभनदेव चट्टोपाध्याय, साधन पांडेय, बंकिम चंद्र हाजरा, सोमेन महापात्रा, उज्जवल विश्वास, स्वपन देवनाथ, सिद्दिकुल्ला चौधरी, चंद्रनाथ सिन्हा को भी मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा कुछ अन्य चेहरे भी हैं। इसमें बंकिम हाजरा, रथीन घोष, पुलक रॉय, बिप्लव मित्र, अखिल गिरि, बीरवाह हांसदा, ज्योत्सना मांडी, सिउली साहा, बुलचिकी बराईक, श्रीकांत महतो, रथीन घोष मानस रंजन भुइयां शामिल हैं।
ममता ने शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को ही राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी दोपहर तीन बजे बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जा सकता है।
बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत हासिल की है और लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। वहीं, भाजपा को 77 सीटों से संतोष करना पड़ा।
ममता बनर्जी कैबिनेट की पूरी लिस्ट
कैबिनेट मंत्री
सुब्रतो मुखर्जी
पार्थ चटर्जी
अमित मित्रा
साधना पांडेय
ज्योतिप्रिया मल्लिक
बंकिम चंद्र हाजरा
मानस भूइयां
सौमेन महापात्रा
मलय घटक
अरूप विश्वास
अरूप रॉय
उज्जव विश्वास
रथीन घोष
फिरहाद हकीम
चंद्रनाथ सिन्हा
शोभनदेब चटोपध्याय
ब्रात्यू बासु
पालुक रॉय
शशि पांजा
मोहम्मद गुलाम रब्बानी
बिप्लब मित्रा
जावेद अहमद खान
स्वपन देबनाथ
सिदिकुल्लाह चौधरी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
बेचारम मान्ना
सुब्रता साहा
हुमायूं कबीर
अखिल गिरी
चंद्रिमा भट्टाचार्य
रत्ना डे नाग
संध्या रानी टुडु
बालू चिक बरैक
सुजीत बोस
इंद्राणी सेन
राज्य मंत्री
दिलीप मंडल
अकरुजमान
सिउली साहा
श्रीकांत महतो
सबिना यासमिन
बिरबाहा हांसदा
ज्योत्सना मंडी
परेश चंद्र अधिकारी
मनोज तिवारी