पश्चिम बंगाल: पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई पिस्तौल और मशीनें बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 6, 2019 08:00 PM2019-04-06T20:00:26+5:302019-04-06T20:01:45+5:30

पुलिस ने फैक्ट्री से 10 सेटीमीटर की 7एमएम बनी बनाईं पिस्टल्स बरामद कीं। इसके अलावा भी मौके से कई प्रकार की मशीनें बरामद हुई और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया।

West Bengal: Police busted illegal arms factory | पश्चिम बंगाल: पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई पिस्तौल और मशीनें बरामद

पंश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के एक गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। (फोटो- एएनआई)

Highlightsकोलकाता के एक गांव में चल रही थी हथियारों की अवैध फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़फैक्ट्री से बनी बनाईं पिस्टल्स और कई प्रकार की मशीनें बरामद, एक शख्स गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक गांव में पुलिस ने हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह फैक्ट्री कोलकाता के छोटो घंटी गांव के राजरहाट ब्लॉक में चल रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री से 10 सेटीमीटर वाली 7एमएम की बनी बनाईं पिस्टल्स बरामद की हैं। इसके अलावा भी मौके से कई प्रकार की मशीनें बरामद हुई और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल अवैध रूप से रह रहे लोगों के कारण भी केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार और लोगों के एक बड़े समूह के निशाने पर रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रहने वाले लोगों में रोहिंग्या मुसलमानों की एक बड़ी आबादी मानी जाती है। पश्चिम बंगाल के इन हालात को लेकर अक्सर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के निशाने पर रहती है। 


चूंकि इन दिनों 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार और प्रसार जोरों से चल रहा है, ऐसे सूबे से हथियारों की अवैध फैक्ट्री जैसी खबरों का आना ममता सरकार के गले की फांस बन सकता है। उनके विरोधी दल इसे लेकर उनके शासन पर सवाल उठा सकते हैं।

Web Title: West Bengal: Police busted illegal arms factory

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे