बंगाल में संपूर्ण लॉकडाउन, नियमों का उल्लंघन करने पर 3 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 9, 2020 01:19 AM2020-08-09T01:19:07+5:302020-08-09T01:19:07+5:30

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना की श्रृंखला तोड़ने के लिए 23 जुलाई से 31 अगस्त के बीच हर दो सप्ताह बाद सम्पूर्ण लॉकडाउन करने की घोषणा की थी।

west Bengal: more than 3 thousand people arrested for violating rules of Lockdown | बंगाल में संपूर्ण लॉकडाउन, नियमों का उल्लंघन करने पर 3 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार

बंगाल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 3 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlights पश्चिम बंगाल में शनिवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया।नियम तोड़ने पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से 3000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में शनिवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लाठी चार्ज किया और राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में लगभग एक हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूरे पश्चिम बंगाल में लगभग 2561 लोगों को गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कुछ हिस्सों में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इसकी श्रृंखला तोड़ने के लिए 23 जुलाई से 31 अगस्त के बीच हर दो सप्ताह बाद सम्पूर्ण लॉकडाउन करने की घोषणा की थी। शनिवार को लागू किया गया संपूर्ण लॉकडाउन इसी निर्णय का एक हिस्सा था।

अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठान बंद रहे। नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी घरेलू उड़ाने बंद रहीं।

Web Title: west Bengal: more than 3 thousand people arrested for violating rules of Lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे