ममता सरकार के खिलाफ कोलकाता में बीजेपी का प्रदर्शन, आंसू बम के साथ पुलिस ने किया लाठीचार्ज
By स्वाति सिंह | Published: June 12, 2019 02:02 PM2019-06-12T14:02:23+5:302019-06-12T14:10:57+5:30
बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसके लिए कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया।
पश्चिम बंगाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लाल बाजार मार्च निकाल रही है। बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसके लिए कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
पुलिस ने बिपिन बिहारी गांगुली स्ट्रीट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। बीजेपी कार्यकर्ता राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए लाल बाज़ार की ओर मार्च कर रहे थे।
West Bengal: Kolkata police baton charge at BJP workers on Bepin Behari Ganguly Street. They were marching towards Lal Bazar protesting against TMC govt. pic.twitter.com/NZrYcTspeo
— ANI (@ANI) June 12, 2019