कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, नहीं चल पाया कारणों का पता
By भाषा | Published: January 10, 2019 01:14 AM2019-01-10T01:14:37+5:302019-01-10T01:14:37+5:30
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगायी गई थीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
कोलकाता के तोपसिया क्षेत्र में बुधवार रात को पांच मंजिल की एक इमारत में आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पहले इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। इस इमारत में चमड़े के सामान के कई गोदाम हैं।
पुलिस ने बताया कि आग में किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने के बारे में कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग रात आठ बजकर 35 मिनट पर लगी और इस पर रात साढ़े दस बजे काबू पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगायी गई थीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।