Weather Update: गर्मी ने किया बुरा हाल, त्रिपुरा में सभी सरकारी स्कूल 18 से 23 अप्रैल तक बंद, निजी स्कूलों को बंद रखने का अनुरोध किया
By सतीश कुमार सिंह | Published: April 17, 2023 05:45 PM2023-04-17T17:45:17+5:302023-04-17T17:50:04+5:30
Weather Update: त्रिपुरा में इन दिनों पड़ रही गर्मी के कारण राज्य के सभी सरकारी स्कूल 18 से 23 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य के निजी स्कूलों से भी ऐसा करने की अपील की। (file photo)
अगरतलाः पूरे देश में गर्मी ने बुरा हाल कर दिया है। कई राज्य में तापमान 40 के पार है। भीषण गर्मी के कारण इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी परेशान हैं। इस बीच त्रिपुरा सरकार ने सोमवार को 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों को बंद करने की घोषणा की।
राज्य सरकार ने इस अवधि के दौरान निजी संचालित स्कूलों को बंद रखने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि राज्य भर में गर्मी की लहर छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इस दृष्टि से राज्य सरकार ने 18 अप्रैल, 2023 से 23 अप्रैल, 2023 तक सभी सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।
इसके अलावा, निजी स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि वे उस अवधि के दौरान अपने संस्थानों को बंद रखें। राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों को बंद रखने की घोषणा करते हुए उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि भीषण गर्मी से छात्रों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य के निजी स्कूलों से भी ऐसा करने की अपील की।
त्रिपुरा में 4,226 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल हैं जिनमें 7.02 लाख छात्र हैं
त्रिपुरा में 4,226 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल हैं जिनमें 7.02 लाख छात्र हैं। राज्य में कॉलेज और विश्वविद्यालय सामान्य दिनों की तरह काम करते रहेंगे। त्रिपुरा में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 20 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने का अनुमान नहीं है।
पूर्वोत्तर राज्यों से अत्यधिक गर्मी की स्थिति के मद्देनजर आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल में राज्य में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें अधिकतम तापमान 14 और 15 अप्रैल को 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सोमवार को यह बढ़कर लगभग 38 डिग्री सेल्सियस हो गया
शुरुआत में, तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि बाद में सोमवार को यह बढ़कर लगभग 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25.7 डिग्री सेल्सियस और 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
“आमतौर पर मार्च, अप्रैल और मई में तापमान अधिक रहता है। मौसम संबंधी मानदंडों के अनुसार, यह हीटवेव नहीं है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, चूंकि दक्षिणी हवा ठीक से स्थिर नहीं हो पाती है और इन महीनों में पश्चिमी हवाएं हावी हो जाती हैं, इसलिए गर्म मौसम बना रहता है।
उन्होंने कहा, "अगले 24 घंटों में तापमान 26 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।" अप्रैल 1960 में त्रिपुरा में सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और मई के दौरान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाद में 1979 में, जून में राज्य ने अपना उच्चतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।