मौसम अपडेटः दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार, एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान, राजस्थान में तापमान बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 28, 2020 09:26 PM2020-06-28T21:26:04+5:302020-06-28T21:43:51+5:30

राजधानी दिल्ली में मौसम फिर से चेंज हो गया है। दिल्ली में तापमान 40 के पार हो गया है। राजस्थान में मौसम का बुरा हाल है। नोएडा में भी लोग गर्मी से परेशान हो गए।

Weather update mercury exceeds 40 degrees Delhi heat NCR temperature rises Rajasthan | मौसम अपडेटः दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार, एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान, राजस्थान में तापमान बढ़ा

मौसम विज्ञान विभाग ने 27 जून की सामान्य तिथि से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी। (file photo)

Highlightsमौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा स्थित मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मानसून की शुरुआत होने के बावजूद महानगर में लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है।

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 46 फीसदी से 85 फीसदी के बीच रहा।

पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा स्थित मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 जून की सामान्य तिथि से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी। हालांकि, एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा ‘स्काईमेट वेदर’ के महेश पलावत ने कहा कि बारिश फिलहाल कम होगी और कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धौलपुर में दो सेंटीमीटर, धौलपुर के सैपउं और भरतपुर में कुम्हेर में एक एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस,बीकानेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस,कोटा में 39.2 डिग्री सेल्सियस, अजजमेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभागों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने और अन्य संभागों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

Web Title: Weather update mercury exceeds 40 degrees Delhi heat NCR temperature rises Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे