Weather Update: भारतीय मौसम विभाग का अनुमान, अगले 48 घंटों में उत्तर भारत को मिल सकती है गर्मी से राहत

By मनाली रस्तोगी | Published: May 28, 2020 01:41 PM2020-05-28T13:41:24+5:302020-05-28T13:51:52+5:30

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 29 और 30 मई को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Weather Update: Indian Meteorological Department estimates, relief from heat in next 48 hours | Weather Update: भारतीय मौसम विभाग का अनुमान, अगले 48 घंटों में उत्तर भारत को मिल सकती है गर्मी से राहत

मौसम विभाग का अनुमान, अगले दो दिनों में मौसम ले सकता है करवट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsभारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि उत्तर भारत में गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है

नई दिल्ली: देशभर में लोग गर्मी और लू से काफी परेशान हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि उत्तर भारत में गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही, मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।

वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी प्रगति कर रहा है। इसके अलावा वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व अफगानिस्तान और निकटवर्ती समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

किसे कहते हैं पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण है जो भूमध्य सागर में उत्पन्न होता है। मध्य एशिया को पार करते हुए, यह हिमालय के संपर्क में आने पर पहाड़ियों और मैदानों में बारिश लाता है।

50 डिग्री के करीब पहुंचा दिल्ली और राजस्थान में तापमान

मौसम विभाग ने भी कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत का अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मालूम हो, उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भी झुलसा देने वाली गर्मी जारी रही। दिल्ली और राजस्थान में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। इसके साथ राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आईएमडी ने कहा कि लोधी रोड और आयानगर के मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमशः 45.1 डिग्री सेल्सियस और 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के ज्यादातर इलाके लू यानी गर्म हवाओं की चपेट में हैं, जहां बुधवार को चुरू में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को 47.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पालम सबसे गर्म रहा।  

(भाषा इनपुट भी)

Web Title: Weather Update: Indian Meteorological Department estimates, relief from heat in next 48 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे