दिल्ली सहित उत्तर भारत में घना कोहरा, 8 डिग्री पहुंचा पारा, 22 ट्रेनें और कई फ्लाइट्स लेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 22, 2020 09:03 AM2020-01-22T09:03:04+5:302020-01-22T09:03:04+5:30
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी सर्द हवायें पहाड़ी क्षेत्रों से बफीर्ली ठंडक उत्तर के मैदानी इलाकों में आने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का जोर है।
दिल्ली सहित उत्तर भारत में आज घना कोहरा दिखा है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला और पारा 8 डिग्री पहुंच गया है। आज सुबह दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा नजर आ रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम होकर 50 मीटर तक पहुंच गई है। कोहरे और ठंड की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में दृश्यता कम होने के कारण 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने भी कोहरे के कारण विमानों में देरी की आशंका का अलर्ट जारी किया है।
#WATCH Delhi: A dense layer of fog covers the national capital this morning. Visuals from Sarita Vihar. pic.twitter.com/njvMgHhRXF
— ANI (@ANI) January 22, 2020
22 trains are running late due to low visibility in the Northern Railway region.
— ANI (@ANI) January 22, 2020
हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरु होने के बाद उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण दिल्ली और राजस्थान सहित आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत लहर से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी सर्द हवायें पहाड़ी क्षेत्रों से बफीर्ली ठंडक उत्तर के मैदानी इलाकों में आने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का जोर है।