दिल्ली में मौसम ने ली करवट,छाये बादल, बारिश होने की संभावना  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 16, 2019 10:57 AM2019-06-16T10:57:00+5:302019-06-16T10:57:00+5:30

weather report updates: नई दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बाद आज हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

weather report updates: sudden change weather in delhi | दिल्ली में मौसम ने ली करवट,छाये बादल, बारिश होने की संभावना  

फोटो साभार- ANI

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बाद रविवार (16 जून) को मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाये हैं और हवाओं में ठंडक है। इस बदलते मौसम ने दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दे दिया है। 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में आज हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे पहले शनिवार की शाम धूल भरी आंधी चली थी, जिसके बाद से ही मौसम बदलने अनुमान लगाया जा रहा था। 


बता दें कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल इस मौसम में सामान्य था। इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Web Title: weather report updates: sudden change weather in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे