Weather News: दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अभी गर्मी से राहत नहीं

By अनुराग आनंद | Published: May 23, 2020 05:36 PM2020-05-23T17:36:59+5:302020-05-23T17:36:59+5:30

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दी है।

Weather News: Meteorological Department issued Yellow Alert for Delhi, no heat relief yet | Weather News: दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अभी गर्मी से राहत नहीं

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsअगले सप्ताह के कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान का पारा कम नहीं होने वाला है।शनिवार को भी देश की राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में  पिछले दिनों अम्फान तूफान की वजह से तबाही देखने को मिली है। इसी तूफान की वजह से बिहार, झारखंड व यूपी के कुछ हिस्से में बारिश भी हुई है। लेकिन, देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों काफी गर्मी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

आज तक के रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दी है। इसके मतलब साफ है कि अगले सप्ताह के कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान का पारा कम नहीं होने वाला है। शनिवार को भी देश की राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
  
रिपोर्ट की मानें तो मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अम्फान के बाद उत्तर और मध्य भारत में तापमान में वृद्धि हुई है। यही नहीं दिल्ली के कई हिस्से में तापमान 45 के आसपास भी शनिवार को पहुंच गया है।

दिल्ली में शुक्रवार को पारा 45 के पार चला गया था। यह इस सप्ताह का सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भी अधिकतम पारा 43-45 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में गर्मी देर से आई है। अगले 8 दिनों में गर्मी का प्रकोप तेज होगा। यूं तो राजस्थान में अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है, मगर इस बार मई में भी गर्मी देरी से शुरू हुई है। राजस्थान के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री या उसके ऊपर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में 44 डिग्री के ऊपर तापमान चल रहा है।

बता दें कि राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, कोटा—जोधपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 42.4 डिग्री, चूरू में 41.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 40.6 डिग्री, अजमेर में 40.5 डिग्री और जयपुर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Web Title: Weather News: Meteorological Department issued Yellow Alert for Delhi, no heat relief yet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे