Weather News: दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ गिरे ओले, तापमान में भारी गिरावट
By अनुराग आनंद | Published: May 14, 2020 06:50 PM2020-05-14T18:50:15+5:302020-05-14T18:52:21+5:30
मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ हिस्सों में अचानक से मौसम बदला। इसके साथ ही दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ ओले भी गिरे। तापमान में भारी गिरावट देखी गई। इस बदलते मौसम के साथ धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने दस्तक दी। मौसम की वजह से निर्माण भवन के आस-पास मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि मौसम में आए बदलाव के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। इससे पिछले 3 दिन से जारी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, गुरुग्राम में आई तेज आंधी के दौरान धूल मिट्टी के चलते शहर की सड़कें तब्दील गंदगी में तब्दील हो गईं। आसमान में कुछ देर के लिए बादल इस कदर छाए कि लोगों को दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा है।
दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ ओले गिरे। तापमान में भारी गिरावट। दृश्य निगम बोध घाट से। https://t.co/DbTqZocHF2pic.twitter.com/jTpYsqB2nQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2020
जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार रात और गुरुवार को तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के संभावना जताई थी। इस दौरान पचास किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। इससे तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।