दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ बदला मौसम का रंग, कई इलाकों में बूंदाबांदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 18, 2019 07:17 PM2019-10-18T19:17:00+5:302019-10-18T19:23:33+5:30

अचानक से आई आंधी की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। दफ्तरों से घर जा रहे लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ा। 

weather changes with dust storm in Delhi-NCR Rains in many areas | दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ बदला मौसम का रंग, कई इलाकों में बूंदाबांदी

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ बदला मौसम का रंग, कई इलाकों में बूंदाबांदी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (18 अक्टूबर) को मौसम ने करवट ले ली है। आज शाम तक धूल भरी आंधी के साथ कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। अचानक से आई आंधी की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। दफ्तरों से घर जा रहे लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ा।   

मालूम हो कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में मौसम में बदलाव हुआ था। अचानक तेज आंधी और बारिश की वजह से  इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानों को स्थगित करना पड़ा था। इसके अलावा चार विमानों को डायवर्ट करना पड़ा था। 

इससे पहले इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं।

22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि 227 मौतों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा।

देश के करीब 357 जिले बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित हुए। अधिकारियों ने बताया कि 738 लोग घायल हुए हैं और करीब 20 हजार मवेशियों की भी इस दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि 1.09 लाख घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, 2.05 लाख मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है और 14.14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक 1,874 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि आधिकारिक रूप से 30 सितंबर को वर्षा ऋतु समाप्त हो गई लेकिन इसके बावजूद देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है।

इसने बताया कि 1994 के बाद पहली बार इन चार महीनों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए जिनमें से 382 लोगों की मौत हुई और 369 लोग घायल हुए तथा 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश और बाढ़ से पश्चिम बंगाल के भी 22 जिले प्रभावित हुए जिनमें 227 लोगों की जान चली गई और 37 लोग घायल हुए। इसके साथ ही चार लोगों के लापता होने की खबर है। 43,433 लोगों को 280 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा।

Web Title: weather changes with dust storm in Delhi-NCR Rains in many areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे