अब दिल्ली में भी घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना होगा अनिवार्य, क्लॉथ मास्क भी कर सकेंगे इस्तेमाल

By सुमित राय | Published: April 8, 2020 08:29 PM2020-04-08T20:29:37+5:302020-04-08T20:43:51+5:30

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 576 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 लोग ठीक भी हुए हैं।

Wearing masks while stepping out made mandatory in Delhi | अब दिल्ली में भी घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना होगा अनिवार्य, क्लॉथ मास्क भी कर सकेंगे इस्तेमाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्लॉथ मास्क का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।केजरीवाल ने बताया कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कोरोना वायरस (Covid-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी लोगों के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले ओडिशा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे महानगर क्षेत्र के किसी भी सरकारी कार्यालय में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आदेश जारी किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, 'चेहरे के मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी के भी घर से बाहर निकलने के लिए चेहरे के मास्क अनिवार्य होंगे। क्लॉथ मास्क भी योग्य होगा।'

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक अन्य ट्वीट बताया कि सभी सरकारी विभागों से खर्चों पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को सैलेरी के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना और लॉकडाउन सम्बन्धी खर्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग  की अनुमति से ही किया जाएगा। रेवेन्यू की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार को अपने खर्चों में भारी कटौती करनी होगी।'

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 576 केस अब सामने आ चुके हैं, जबकि 9 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं पूरे देश की बात करें तो संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार चला गया है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।

Web Title: Wearing masks while stepping out made mandatory in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे