WB Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चारों खाने चित्त हो गई है। 4 सीटों पर भाजपा की हार हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है। रायगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने भाजपा के मानस कुमार घोष को हराया। कल्याणी को 86479 वोट मिले और भाजपा को 36402 वोट मिला।
पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणी ने भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50,077 मतों के अंतर से हराया। कल्याणी को 86,479 मत मिले, जबकि घोष को 36,402 वोट प्राप्त हुए।
उत्तर 24 परगना जिले के राणाघाट दक्षिण सीट से तृणमूल के उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार बिश्वास को हराया। अधिकारी को 113533 वोट प्राप्त हुआ। भाजपा को 74485 वोट मिला। उत्तर 24 परगना जिले की बगदाह विधानसभा सीट पर तृणमूल की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिनय कुमार बिस्वास को हराया।
मधुपर्णा ठाकुर को 107706 वोट प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी को 74251 वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सुप्ति पांडे मानिकतला सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया। सुप्ति पांडे को 59993 वोट मिले और भाजपा उम्मीदवार को 15179 वोट मिले। शनिवार सुबह 13 जुलाई को गिनती शुरू हुई। मानिकतला, बागदाह, राणाघाट दक्षिण और रायगंज विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को हुए थे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।