WATCH: मुंबई के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे अमित शाह, परिवार संग गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की
By रुस्तम राणा | Published: September 23, 2023 05:00 PM2023-09-23T17:00:26+5:302023-09-23T17:00:26+5:30
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अपने परिवार के साथ, प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के दर्शन के लिए दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान मुंबई की वार्षिक यात्रा करते हैं।

WATCH: मुंबई के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे अमित शाह, परिवार संग गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां दौरे पर परेल में प्रतिष्ठित लालबागचा राजा गणेश पंडाल का दौरा किया। शाह ने प्रसिद्ध गणेश मंडल में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की। शाह, अपने परिवार के साथ, प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के दर्शन के लिए दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान मुंबई की वार्षिक यात्रा करते हैं।
लालबागचा राजा की यात्रा के बाद, शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वर्षा स्थित आधिकारिक आवास का दौरा करेंगे। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के सरकारी आवास सागर भी जाएंगे। शाम को उनकी लक्ष्मणराव इनामदार मेमोरियल व्याख्यान में भाग लेने की योजना है, जो मुंबई विश्वविद्यालय के फोर्ट परिसर में सर कोवासजी जहांगीर दीक्षांत समारोह हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वह शाम 7 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah, Maharashtra CM Eknath Shinde and Dy CM Devendra Fadnavis offer prayers at Mumbai's Lalbaugcha Raja during Ganesh Chaturthi festivities pic.twitter.com/4aXShUQ2GS
— ANI (@ANI) September 23, 2023