लाइव न्यूज़ :

'सर' नहीं 'भैया' कहिए?, पीएम मोदी ने महिला बूथ कार्यकर्ता से कहा-सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा नारी शक्ति, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 20:48 IST

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देगाने गाकर और थाली बजाकर लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने का आग्रह किया।नारी शक्ति मेरी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है।बिहार 14 नवंबर को राजग की जीत का जश्न मनाने के मूड में है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार की एक महिला बूथ कार्यकर्ता से उन्हें 'सर' के बजाय 'भैया' कहकर संबोधित करने को कहा। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति उनकी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है। मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि 14 नवंबर को राज्य में चुनाव के नतीजे घोषित होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के साथ बिहार एक और दिवाली मनाएगा और यह विजय सुनिश्चित करने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। चुनावी राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन संवाद करते हुए, मोदी ने राज्य की महिलाओं से समूहों में बाहर निकल कर मतदान करने, गाने गाकर और थाली बजाकर लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने का आग्रह किया। मोदी ने कहा, "इस बार, बिहार में दो दिवाली होने वाली है।

सबसे पहले, लोगों ने जीएसटी के कारण नवरात्रि के पहले दिन दिवाली मनाई। अब, दिवाली 20 अक्टूबर को है, और हम उसे मनाने जा रहे हैं। लेकिन इस बार, बिहार 14 नवंबर को राजग की जीत का जश्न मनाने के मूड में है। इसमें बिहार की बहनें और बेटियां प्रमुख भूमिका निभाएंगी।" उन्होंने कहा, "नारी शक्ति मेरी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है।’’

उन्होंने बिहार की सभी बहनों और माताओं से अपील की कि वे समूह में वोट डालने जाएं और लोकतंत्र का त्योहार मनाएं। प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी ‘बहनों’ के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और अपने-अपने क्षेत्रों की 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' को सम्मानित करने के लिए भी कहा।

मोदी ने बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर जाने को कहा और "एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार - इससे बनेगी सुशासन की सरकार" का नारा दिया। मोदी ने भोजपुरी में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के बाद कहा, "जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी जीतती है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को उनकी ओर से गारंटी देने को कहा। उन्होंने कहा, "बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के वीडियो भी दिखाने और साझा करने चाहिए।"

मोदी ने दावा किया कि आज बिहार का युवा ‘जंगल राज’ के दौर में क्या हुआ था, उससे अनजान है जब राज्य में नक्सलवाद फैला हुआ था। उन्होंने ज़ोर दिया कि युवाओं को इसके बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शासन के संदर्भ में कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार भर में लगने वाली उन प्रदर्शनियों में युवाओं को ले जाना चाहिए, जिनमें ‘जंगल राज’ के दौरान हुए अत्याचारों को दिखाया गया है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, "उन लोगों को वापस सत्ता में आने का जोखिम नहीं ले सकते जो नक्सलवाद को फिर से सिर उठाने की अनुमति दे सकते हैं।

यह बिहार के लोगों के वोटों की शक्ति है जिसने राज्य को राजद और कांग्रेस की बुरी नजरों से बचाया है।” भाजपा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Elections Results: बिहार के 15 जिलों में महागठबंधन का नहीं खुल सका खाता, एनडीए ने कर दिया सूपड़ा साफ

भारतBihar Govt Formation: एनडीए ने नीतीश कैबिनेट के लिए तैयार किया यह फॉर्मूला, सहयोगी दल को इतने विधायकों पर दिया जाएगा एक मंत्री पद

भारतबिहार में एनडीए की हुई बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी की उपलब्धता के अनुसार तय होगा शपथग्रहण समारोह की तारीख

भारतकहां हैं प्रशांत किशोर? बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद मीडिया से बनाई दूरी

भारत"मेरी किडनी को गंदा बोला", रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, भावुक पोस्ट वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा में राजद को हो जाएगा सफाया, राजद के पास वर्तमान में पांच और कांग्रेस के पास एक सीट

भारतचुनावों में पैसे बांटे जाते हैं, पैसे लेने के बाद भी मतदाता अपनी इच्छा से वोट देते, प्रफुल्ल पटेल ने राजनीतिक विवाद किया खड़ा

भारतलालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और चप्पल से पीटने जाने की खबर पर गरमायी बिहार की सियासत

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में कलह हुई तेज, पार्टी के टूटने की भी जताई जाने लगी है संभावना

भारतRoad Accident: जोधपुर में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 6 यात्रियों की मौत; 14 घायल