दिग्गज पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, 67 साल की उम्र में निधन

By विनीत कुमार | Published: December 4, 2021 05:27 PM2021-12-04T17:27:58+5:302021-12-04T17:50:11+5:30

टीवी जगत के दिग्गज पत्रकार रहे विनोद दुआ का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी और आईसीयू में भर्ती थे।

Vinod Dua veteran journalist passes away at age of 67 in Delhi | दिग्गज पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, 67 साल की उम्र में निधन

विनोद दुआ का निधन (फाइल फोटो)

Highlightsटीवी पत्रकारिता के सबसे पुराने चेहरों में से एक थे विनोद दुआ।दूरदर्शन और फिर एनडीटीवी जैसे चैनलों के साथ लंबे समय तक काम किया।इसी साल विनोद दुआ की पत्नी का निधन कोविड से हो गया था।

नई दिल्ली: दिग्गज पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। वे 67 साल के थे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। विनोद दुआ की बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने उनके निधन की पुष्टि की है।

मल्लिका दुआ ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार रविवार को दिन में 12 बजे किया जाएगा। विनोद दुआ इसी साल की शुरुआत में वे कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बाद में वे इससे उबरने में कामयाब रहे।

विनोद दुआ के साथ उनकी पत्नी पद्मावती चिन्ना दुआ भी भारत में कोविड की दूसरी लहर के दौरान तब संक्रमित हुई थीं। दोनों को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिन्ना का हालांकि जून में कोविड से लंबे समय तक जंग के बाद निधन हो गया।

मल्लिका ने पिता के निधन की सूचना देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने 42 वर्षों से अधिक समय में दिल्ली की रिफ्यूजी कॉलोनियों से  उत्कृष्ट पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया। हमेशा सच बोलते रहे। वह अब हमारी मां, उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं जहां वे गाना, खाना बनाना, यात्रा करना और एक दूसरे को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।'

भारतीय टीवी पत्रकारिता में विनोद दुआ सबसे पुराने चेहरों में से एक थे। दूरदर्शन के साथ काम करने के बाद वे लंबे समय तक एनडीटीवी चैनल में भी रहे। बाद में वे डिजिटल पत्रकारिता की ओर मुड़ गए थे। विनोद दुआ अपने पीछे दो बेटियां- बकुल दुआ और मल्लिका दुआ को छोड़ गये हैं। बकुल एक मनोवैज्ञानिक हैं।

Web Title: Vinod Dua veteran journalist passes away at age of 67 in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे