VIDEO: हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने कॉलेज स्टूडेंट के साथ खेला क्रिकेट, लगाए चौके-छक्के
By स्वाति सिंह | Published: October 19, 2019 10:04 AM2019-10-19T10:04:35+5:302019-10-19T10:05:14+5:30
राहुल गांधी ने शुक्रवार महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पहले इस सभा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन वायरल बुखार होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी के एक कॉलेज में उतारना पड़ा। इस दौरान राहुल गांधी ने कॉलेज के मैदान में उतरकर खेल रहे बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेली। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो गया है।
हालांकि, सूत्रों ने उन खबरों को गलत करार दिया है जिनमें कहा गया था कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पार्टी एक सूत्र ने बताया कि हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई और गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए।
#WATCH Congress leader Rahul Gandhi plays cricket with local boys in Rewari after his chopper made an emergency landing at KLP College earlier today, due to bad weather while returning to Delhi from Mahendragarh after addressing an election rally. #Haryanapic.twitter.com/Y4rv0Gf8Gg
— ANI (@ANI) October 18, 2019
सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट हुआ है जिसमें कहा गया है कि कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने वहां खेल रहे बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेली। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पहले इस सभा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन वायरल बुखार होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं।