Video: शराबबंदी के बावजूद भरी मंच पर नशे में धुत दिखे भाजपा नेता, आंख तक नहीं खोल पा रहे जिलाध्यक्ष
By आजाद खान | Published: July 25, 2022 07:44 AM2022-07-25T07:44:09+5:302022-07-25T09:36:22+5:30
वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि भाजपा नेता नशे में कितना धुत है। उन्होंने इतनी पी रखी है कि वह सही से अपनी आंखे तक नहीं खोल पा रहे है।
गांधीनगर:गुजरात के भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नशे में धुत एक मंच पर दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि यह नेता छोटा उदयपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष है और इनकी हालत ऐसी है इस वक्त की वह सही से चल तक नहीं पा रहे है और वे भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे चल रहे है।
इस वीडयो के वायरल होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर सवाल खड़े किए है जिसके बाद भाजपा नेता को इस्तीफा देना पड़ा है। नेता के नशे धुत होने से राज्य में 'शराब बंदी' की व्यवस्था पर भी अब सवाल खड़े हो रहे है।
गुजरात में दारुबंधी की हकीकत बया करते हुई छोटा उदेयपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष।
— Jagdish Thakor (@jagdishthakormp) July 24, 2022
क्या यही है भाकपा सरकार की दारूबंधी?
दारूबंधी सिर्फ कागजों पर मौजूद है क्योंकि यहां हर जगह दारू मिलती है।#Drink#Gujaratpic.twitter.com/lDWOExwFE8
क्या दिखा वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा कि भाजपा नेता इतने नशे में धुत है कि वह अपनी आंख तक नहीं खोल पा रहे है। मंच पर बैठे वह केवल झपकियां ही ले रहे है और उनके आस-पास क्या हो रहा है, इसका भी उन्हें कोई ज्ञान नहीं है। मंच पर उनके साथ भाजपा के कई और नेता भी बैठे हुए है। 31 सिकेन्ड के इस वीडियो में नेता एक बार भी सही से मंच पर बैठते हुए दिखाई नहीं दिए है।
क्या है पूरा मामला
यह घटना छोटा उदयपुर का है जहां पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रश्मिकांत वसावा साफ तौर पर नशे में धुत दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त की है जब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर एक कार्यकर्म रखा गया था, इस अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा नेता यहां आए थे तभी उनकी यह वीडियो बनाई गई है।
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं, ऐसे में यह इलाका भी आदिवासी बहुल इलाका है। इसे देखते हुए यहां एक अभिनंदन समारोह रखा गया था जिसमें बीजेपी नेता आए हुए थे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में बीजेपी की मंत्री निमिषा सुथार भी मौजूद थे।
कांग्रेस और आप ने उठाया सवाल
इस वीडियो को लेकर कांग्रेस और आप ने इस पर सवाल भी उठाए है। वायरल इस वीडियो को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शेयर किया है।
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "गुजरात में दारुबंधी की हकीकत बया करते हुई छोटा उदेयपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष, क्या यही है भाजपा सरकार की दारूबंदी? दारूबंदी सिर्फ कागजों पर मौजूद है, क्योंकि यहां हर जगह दारू मिलती है।"
इस वीडियो को लेकर आप ने भाजपा को घेरा है और इस पर पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा नेता को देना पड़ा इस्तीफा
आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद रश्मिकांत वसावा को पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा है। इस्तीफा देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उनसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने इस्तीफा देने को कहा है, इसलिए वे इस्तीफा दे रहे है।