वीडियो: सरकारी अधिकारीयों पर भड़के गिरिराज सिंह, बीच सड़क पर जमकर लगाई फटकार
By स्वाति सिंह | Published: September 22, 2019 03:54 PM2019-09-22T15:54:15+5:302019-09-22T15:54:15+5:30
स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद गिरिराज सिंह तेघड़ा प्रखंड के एसडीएम और डीएसपी पर बरस पड़े। उन्होंने बड़े सख्त लहजे में कहा कि मैं किसी भी हालत में वह बर्दाश्त नहीं करूंगा जो आप के संबंध में पूरे क्षेत्र की जनता ने बताया है।
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को सरकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, सिंह जिले के बाढ़ प्रभावित बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दियारा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इलाके का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के संबंध में काफी शिकायतें की।
स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद गिरिराज सिंह तेघड़ा प्रखंड के एसडीएम और डीएसपी पर बरस पड़े। उन्होंने बड़े सख्त लहजे में कहा कि मैं किसी भी हालत में वह बर्दाश्त नहीं करूंगा जो आप के संबंध में पूरे क्षेत्र की जनता ने बताया है। चाहे जैसे भी हो दो नीति आपको नहीं करनी होगी। आप एक सरकारी मुलाजिम हैं, आपकी नजर में सभी जनता सामान है।'
#WATCH Union Minister & BJP MP from Begusarai, Giriraj Singh scolds a Sub-Divisional Officer (SDO), allegedly after locals complain of discrimination by SDO in undertaking relief actions in the flood-affected areas of Begusarai. #Biharpic.twitter.com/x6ibUEIHIP
— ANI (@ANI) September 22, 2019
इसके अलावा गिरिराज सिंह ने वहां बारिश में भीगकर लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री नहीं पहुंचने पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ट्वीट किया 'बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक बाढ़ का निरीक्षण किया,जल स्तर मे वृद्धि के कारण पानी घरों मे घुस गया है,राज्य सरकार अविलम्ब नाव,दावा औऱ मवेशियों के चारा की व्यवस्था करें। बाढ़ और सुखार आपदा है इस पे राजनीति नहीं होनी चाहिए।'
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक बाढ़ का निरीक्षण किया,जल स्तर मे वृद्धि के कारण पानी घरों मे घुस गया है,राज्य सरकार अविलम्ब नाव,दावा औऱ मवेशियों के चारा की व्यवस्था करें।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 22, 2019
बाढ़ और सुखार आपदा है इस पे राजनीति नहीं होनी चाहिए। pic.twitter.com/WlA4L9g7KJ
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है बेगूसराय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का..बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है ....सबको फ़ोन करके बुलाना पड़ रहा है..ये रवैया नही चलेगा । pic.twitter.com/XG5V4ScHUi
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 22, 2019
उन्होंने आगे लिखा 'दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है बेगूसराय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का...बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है...सबको फ़ोन करके बुलाना पड़ रहा है...ये रवैया नही चलेगा।'