Vice Presidential Election 2022: व्हीलचेयर में वोट डालने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, देखें तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 6, 2022 02:13 PM2022-08-06T14:13:05+5:302022-08-06T14:16:34+5:30

89 वर्षीय कांग्रेस नेता को इस चुनाव में दूसरों की सहायता से अपना वोट डालते हुए देखा गया। इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में भी व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचकर वोट डाला था।

Vice Presidential Election 2022 Manmohan Singh, in wheelchair, votes for vice presidential polls | Vice Presidential Election 2022: व्हीलचेयर में वोट डालने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, देखें तस्वीर

Vice Presidential Election 2022: व्हीलचेयर में वोट डालने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, देखें तस्वीर

Highlightsइससे पहले उन्होंने पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में भी व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचकर वोट डाला था। डॉ मनमोहन सिंह पिछले साल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थेमतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना होगी

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए अपना वोट डालने के लिए शनिवार को व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। 89 वर्षीय कांग्रेस नेता को इस चुनाव में दूसरों की सहायता से अपना वोट डालते हुए देखा गया। इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में भी व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचकर वोट डाला था।

उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी मतदान किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव, लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के रघु राम कृष्ण राजू और तेलंगाना राष्ट्र समिति के सांसदों ने भी वोट डाला। 

मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना होगी। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनके प्रत्याशी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा से है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत और राज्यसभा में 91 सदस्य होने के मद्देनजर धनखड़ को अपनी प्रतिद्वंद्वी पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। 

उनके मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की जगह लेने की संभावना अधिक है, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र हैं। संसद के दोनों सदनों में कुल 788 सांसद हो सकते हैं, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र हैं। 

आपको बता दें कि डॉ मनमोहन सिंह पिछले साल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे, जब देश भर के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने से पहले, उन्होंने 1991 और 1996 के बीच वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Vice Presidential Election 2022 Manmohan Singh, in wheelchair, votes for vice presidential polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे