उप राष्ट्रपति ने डिएगो माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया
By भाषा | Published: November 26, 2020 09:45 AM2020-11-26T09:45:23+5:302020-11-26T09:45:23+5:30
नयी दिल्ली,26 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार डिएगो माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने जादूई खेल से लाखों लोगों को सम्मोहित किया।
माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया,‘‘ उनका अचानक निधन फुटबॉल की दुनिया का एक भारी नुकसान है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।