उपराष्ट्रपति ने रक्षामंत्री को आंध्र में रक्षा परियोजनाओं की गति बढ़ाने में व्यक्तिगत रूचि लेने कहा
By भाषा | Published: June 19, 2019 10:31 PM2019-06-19T22:31:43+5:302019-06-19T22:31:43+5:30
रक्षा मंत्री इस कार्य में आ रहे अवरोधों को दूर करें। सिंह ने बुधवार को उपराष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें अपने मंत्रालय की गतिविधियों से अवगत कराया।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ‘सलाह’ दी कि वह आंध्र प्रदेश में रक्षा परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए व्यक्तिगत रूचि लें। एक बयान में यह कहा गया है।
बयान के मुताबिक नायडू चाहते हैं कि रक्षा मंत्री इस कार्य में आ रहे अवरोधों को दूर करें। सिंह ने बुधवार को उपराष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें अपने मंत्रालय की गतिविधियों से अवगत कराया।
मंत्री ने उन्हें देश में और खासतौर पर आंध्र प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही रक्षा परियोजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। बयान के मुताबिक उपराष्ट्रपति ने मंत्री को आंध्र प्रदेश में रक्षा परियोजनाओं में तेजी लाने में व्यक्तिगत रूचि लेने की सलाह दी। गौरतलब है कि नायडू आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।