Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 81.43 मतदाता, 632 प्रत्याशी, 14 फरवरी को मतदान, भाजपा, कांग्रेस और आप में टक्कर

By भाषा | Published: February 2, 2022 02:11 PM2022-02-02T14:11:26+5:302022-02-02T14:14:29+5:30

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस की अगुवाई कर हरीश रावत कर रहे हैं।

Uttarakhand Election 2022 voters 81-43, 632 candidates, voting February 14, fight BJP, Congress and AAP | Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 81.43 मतदाता, 632 प्रत्याशी, 14 फरवरी को मतदान, भाजपा, कांग्रेस और आप में टक्कर

2012 में भुवनचंद्र खंडूरी हार गए थे। 2017 में हरीश रावत दोनों सीटों से हार गए थे।

Highlightsएकमात्र मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी ने चुनाव ही नहीं लड़ा था।उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कभी भी सत्ता में रहते चुनाव नहीं जीतते हैं।वर्ष 2002 में नित्यानंद स्वामी हारे थे।

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में, 81 लाख से ज्यादा मतदाता 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को, 95 प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद अब 632 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी।

इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा खड़े किये गए प्रत्याशियों के अलावा 136 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। देहरादून जिले के 10 निर्वाचन क्षेत्रों से 117 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों से 110 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चम्पावत और बागेश्वर सीटों से 14-14 उम्मीदवार विधानसभा में जाने की दौड़ में शामिल हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है, जहां कुल 81.43 लाख मतदाता हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राज्य में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए क्रमशः गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और जनसभाओं को संबोधित किया।

हालांकि भाजपा पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रही है, लेकिन पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने 30 जनवरी को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पार्टी एक फरवरी से औपचारिक रूप से अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी।

राज्य के पार्टी प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि ठाकुर ने विकासनगर से भाजपा के उम्मीदवार मुन्ना सिंह चौहान के लिए और खट्टर ने हल्द्वानी से उम्मीदवार जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जोशी ने धरमपुर से भाजपा के उम्मीदवार विनोद चमोली के लिए प्रचार किया।

भारतीय जनता पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड के लिए पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। प्रदेश में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी शीर्ष पर हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल हैं।

Web Title: Uttarakhand Election 2022 voters 81-43, 632 candidates, voting February 14, fight BJP, Congress and AAP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे