उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस-वे पर नाले में बस गिरने से 29 लोगों की मौत, जानें हादसे की वजह!

By स्वाति सिंह | Published: July 8, 2019 07:35 AM2019-07-08T07:35:27+5:302019-07-08T09:03:26+5:30

लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे। फ़िलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

Uttar Pradesh: Yamuna falls below expressway, 29 killed, many injured | उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस-वे पर नाले में बस गिरने से 29 लोगों की मौत, जानें हादसे की वजह!

बस हादसा आगरा के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ है.

Highlightsघटना के बाद यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

आगरा के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। अवध डिपो की डबल डेकर बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से अब तक कई शवों को निकाल लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। साथ ही कहा कि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।

डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बस चालक की आंख लगने की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। 

घटना के बाद यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक को घायलों को मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस हादसे के बाद यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।
 

Web Title: Uttar Pradesh: Yamuna falls below expressway, 29 killed, many injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे