उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में बंदरों के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Published: September 14, 2021 07:53 PM2021-09-14T19:53:11+5:302021-09-14T19:53:11+5:30

Uttar Pradesh: Woman killed in monkey attack in Muzaffarnagar | उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में बंदरों के हमले में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में बंदरों के हमले में महिला की मौत

मुजफ्फरनगर, 14 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई शिमला नामक महिला को एक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था। यह हादसा भोपा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले फिरोज़पुर गांव में हुआ था।

महिला के परिजनों के मुताबिक उसे स्वास्थ्य केन्द्र में रैबीज का टीका नहीं लगाया गया था। महिला की हालत खराब होने के बाद उसे मुजफ्फरनगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: Woman killed in monkey attack in Muzaffarnagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे