उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः 'लड़की हूं...लड़ सकती हूं', प्रियंका गांधी ने दिया नारा, महिला शक्ति तैयार, अब राजनीति में बनेंगी भागीदार

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 19, 2021 04:29 PM2021-10-19T16:29:04+5:302021-10-19T17:17:13+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

uttar pradesh Priyanka Gandhi'Am a woman, I can fight' announces 40% reservation for female candidates | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः 'लड़की हूं...लड़ सकती हूं', प्रियंका गांधी ने दिया नारा, महिला शक्ति तैयार, अब राजनीति में बनेंगी भागीदार

प्रियंका ने कहा कि अभी टिकट में महिलाओं का हिस्‍सा 40% तय किया है जो अगले चुनाव में 50% भी हो सकता है। 

Highlightsप्रियंका गांधी ने कहा कि आज सत्ता के नाम पर खुलेआम पब्लिक को कुचला जा रहा हैं।प्रियंका गांधी यहां लगातार कांग्रेस का आक्रमक नेतृत्व कर रही हैं।कांग्रेस इस बार महिलाओं के सहारे राजनीतिक जमीन पाना चाह रही हैं।

लखनऊः देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने राज्य में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए 'लड़की हूं...लड़ सकती हूं...जय हिंद' नारे के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। जाहिर हैं प्रियंका गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस इस बार महिलाओं के सहारे राजनीतिक जमीन पाना चाह रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ में यूपी चुनावों में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान कर दिया। प्रियंका ने कहा कि अभी टिकट में महिलाओं का हिस्‍सा 40% तय किया है जो अगले चुनाव में 50% भी हो सकता है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ही यूपी की 4 बार सीएम रहीं हैं।

पिछले लगातार कई चुनावों से यूपी में बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस ने इस बार आधी आबादी यानि की महिलाओं को ध्यान में रख कर आगे बढ़ रही हैं। यूपी में पार्टी का चेहरा भी प्रियंका गांधी ही हैं। उत्तर प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दलों की अगर बात करे तो सभी जगहों पर पुरुषों का ही कब्जा दिखाई पड़ता हैं।

मैं पहले वादे के बारे में बात करने जा रही हूं। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि राजनीति में महिलाएं सत्ता में पूर्ण भागीदार बनें।" यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर किसे पेश कर रही है। अभी इस पर विचार नहीं किया गया है।

वहीं उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अभी इस बाबत कोई फैसला नहीं लिया गया है। चुनाव में महिलाओं को इतनी अधिक भागीदारी देने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा ''मेरा बस चलता तो मैं उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी देती।’’

कांग्रेस महासचिव से पूछा गया कि क्या 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फार्मूला अन्य चुनावी राज्यों में भी लागू किया जायेगा इस पर उन्होंने कहा कि ''मैं उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी हूं यहां के बारे में बता सकती हूं।'' चुनाव आयोग के अनुसार, 2017 में राज्य विधानसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 61.04 प्रतिशत था। पुरुष मतदाताओं के 59.15 प्रतिशत की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 63.31 प्रतिशत रहा था ।

Web Title: uttar pradesh Priyanka Gandhi'Am a woman, I can fight' announces 40% reservation for female candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे