यूपी चुनाव परिणाम: मुलायम सिंह यादव परिवार को लग सकता है दो सीटों पर झटका, सपा के गढ़ में बज सकता है बीजेपी का डंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2019 10:59 AM2019-05-23T10:59:13+5:302019-05-23T11:01:06+5:30

लोकसभा चुनाव 2014 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं और आजमगढ़ इन पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। पढ़िए इन सीटों के ताजा हाल:

uttar pradesh lok sabha results 2019 samajwadi party lose some seat | यूपी चुनाव परिणाम: मुलायम सिंह यादव परिवार को लग सकता है दो सीटों पर झटका, सपा के गढ़ में बज सकता है बीजेपी का डंका

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 में पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

Highlightsलोकसभा चुनाव 2014 में डिंपल यादव ने 20 हजार वोटों से जीत हासिल की थी।लोकसभा चुनाव 2014 में अक्षय यादव ने 1.14 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह 10.30 बजे तक आए रुझानों में बीजेपी 58, बीएसपी 11, समाजवादी पार्टी 8, कांग्रेस 1 और अपना दल 1 सीट पर आगे चल रही है। बीजेपी समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद और बदायूं में सेंध लगाती दिख रही है।

लोकसभा चुनाव 2014 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं और आजमगढ़ इन पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। पढ़िए इन सीटों के ताजा हाल:

मैनपुरी-

मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य से कड़ी टक्कर मिल रही है। मुलायम सिर्फ 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में मुलायम सिंह यादव ने 3.64 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे और वर्तमान सांसद अक्षय यादव पीछे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार चंद्र सेन अक्षय यादव से 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में अक्षय यादव ने 1.14 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

बदायूं

बदायूं लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद और मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार संघमित्र मौर्य आगे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में सपा ने यह सीट 1.66 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

कन्नौज

कन्नौज से डिंपल यादव सिर्फ 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में डिंपल यादव ने 20 हजार वोटों से जीत हासिल की थी।

आजमगढ़

इस सीट से सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल वह 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014  में सपा ने यह सीट 63 हजार वोटों से जीती थी।

Web Title: uttar pradesh lok sabha results 2019 samajwadi party lose some seat



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.