उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनावः दो सीटों पर 11 अगस्त को मतदान, सपा ने कीर्ति कोल को उम्मीदवार घोषित किया, बीजेपी से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 31, 2022 03:09 PM2022-07-31T15:09:57+5:302022-07-31T15:11:18+5:30

Uttar Pradesh Legislative Council by-elections: समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया' आगामी उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव में कीर्ति कोल सपा की अधिकृत उम्मीदवार होंगी।' 

Uttar Pradesh Legislative Council by-elections 2022 SP declares Kirti Kol candidate, fight BJP Voting in two seats August 11 | उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनावः दो सीटों पर 11 अगस्त को मतदान, सपा ने कीर्ति कोल को उम्मीदवार घोषित किया, बीजेपी से टक्कर

कोल एक अगस्‍त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Highlightsनिर्वाचन आयोग ने सीटों पर 11 अगस्त को मतदान निर्धारित किया है।एक अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा क्षेत्र से सपा की प्रत्‍याशी रह चुकी हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अगस्त को होने वाले उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए कहा है कि वह एक अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर 11 अगस्त को मतदान निर्धारित किया है। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया' आगामी उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव में कीर्ति कोल सपा की अधिकृत उम्मीदवार होंगी।' 

इसी ट्वीट में कहा गया, 'कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा क्षेत्र से सपा की प्रत्‍याशी रह चुकी हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। कोल एक अगस्‍त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।'' इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीटों पर उप चुनाव के लिए 25 जुलाई से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 अगस्त को मतदान होगा। जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वह समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के त्यागपत्र दिये जाने से रिक्त हुई हैं। 
 

Web Title: Uttar Pradesh Legislative Council by-elections 2022 SP declares Kirti Kol candidate, fight BJP Voting in two seats August 11

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे