यूपी में हाहाकार, योगी सरकार के चार मंत्री संक्रमित, चेतन चौहान, उपेंद्र तिवारी, राजेंद्र प्रताप सिंह और धर्म सिंह सैनी पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 13, 2020 01:47 PM2020-07-13T13:47:25+5:302020-07-13T14:30:43+5:30

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' कोरोना संक्रमित हैं।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Coronavirus lockdown four ministers of Yogi government infected, Chetan Chauhan, Upendra Tiwari, Rajendra Pratap Singh and Dharam Singh Saini positive | यूपी में हाहाकार, योगी सरकार के चार मंत्री संक्रमित, चेतन चौहान, उपेंद्र तिवारी, राजेंद्र प्रताप सिंह और धर्म सिंह सैनी पॉजिटिव

चेतन चौहान ने लिखा, ‘‘आपकी प्रार्थनाएं व दुआएं ज़रूर काम आयेंगी। मैं जल्द स्वस्थ्य होकर आपके बीच लौटूंगा। आप सब अपना ख़्याल रखिएगा। धन्यवाद।’’ (file photo)

Highlightsउत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की शनिवार सुबह कोरोना की जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।होमगार्डस एवं सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान तथा खेलकूद व युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है।

लखनऊःदेश भर में कोरोना वायरस महामारी बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मामला गंभीर हो रहा है। योगी सरकार के चार मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' कोरोना संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मंत्री के प्रतिनिधि राकेश चौबे भोला ने बताया कि तिवारी को दो दिन पहले बुखार आया था । कल उनकी जांच कराई गई और रविवार सुबह आई रिपोर्ट में उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इस बीच जिले के पुलिस अधीक्षक आवास पर कार्यरत तीन पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इनके अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय के पांच और जिलाधिकारी आवास के दो, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय , रसड़ा के चार और भारतीय स्टेट बैंक रसड़ा शाखा के पांच कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं।

योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वह पॉजिटिव पाए गए हैं। यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की शनिवार सुबह कोरोना की जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।

अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा से भाजपा विधायक हैं

उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्री चेतन चौहान और उपेन्द्र तिवारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। होमगार्डस एवं सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान तथा खेलकूद व युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। चौहान का शनिवार को कोविड-19 जांच की गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।

पूर्व क्रिकेटर चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नमूने भी जांच के लिए लिये गये हैं। टिवटर पर समर्थकों एवं रिश्तेदारों की दुआओं और शुभकामनाओं का जवाब देते हुए चेतन चौहान ने लिखा, ‘‘आपकी प्रार्थनाएं व दुआएं ज़रूर काम आयेंगी। मैं जल्द स्वस्थ्य होकर आपके बीच लौटूंगा। आप सब अपना ख़्याल रखिएगा। धन्यवाद।’’

उधर राज्य मंत्री तिवारी के प्रतिनिधि राकेश चौबे भोला ने बलिया से रविवार बताया कि मंत्री को दो दिन पहले बुखार हुआ। शनिवार को उनकी कोविड-19 जांच करायी गयी। रविवार सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

तिवारी बलिया के फेफना से विधायक हैं। इससे पहले प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे और उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गये। सरकार के एक अन्य कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' कोरोना संक्रमित हो गये थे। मोती सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पायी गयीं थीं। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना वायरस पॉजिटिव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। चौहान के इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी शनिवार देर रात मिली जब पूर्व भारतीय क्रिकेटरों आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट करके उनके जल्द उबरने की कामना की। चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘चेतन चौहान भी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्द उबरने की कामना करता हूं।’’ आरपी सिंह ने लिखा, ‘‘अभी सुना कि चेतन चौहान कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।

उनके जल्द उबरने की कामना करना हूं।’’ चौहान का शुक्रवार को कोरोना वायरस परीक्षण किया गया था और 72 साल के इस पूर्व क्रिकेटर को कथित तौर पर लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौहान के परिवार के सदस्यों का भी कोविड-19 परीक्षण होगा और फिलहाल उन्हें घर में ही पृथकवास में रखा गया है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। पिछले साल तक वह राज्य के खेल मंत्री थे।

लोकसभा के दो बार के पूर्व सदस्य चौहान उन कुछ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और स्कॉटलैंड के माजिद हक संक्रमित पाए जाने के बाद इस बीमारी से उबर गए हैं।

चौहान ने भारत की ओर से 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 31.57 जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा। उन्होंने सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 153 रन भी बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी काफी सफल रही। दोनों ने 1970 के दशक में 10 बार शतकीय साझेदारी की और मिलकर तीन हजार से अधिक रन बनाए। चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए। 

Web Title: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Coronavirus lockdown four ministers of Yogi government infected, Chetan Chauhan, Upendra Tiwari, Rajendra Pratap Singh and Dharam Singh Saini positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे