भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, ममता बनर्जी को 'लंकिनी' और अखिलेश यादव को बताया 'औरंगजेब'

By अभिषेक पारीक | Published: July 30, 2021 03:04 PM2021-07-30T15:04:14+5:302021-07-30T15:15:06+5:30

सुरेंद्र सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को औरंगजेब बता दिया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना 'लंकिनी' से की है।

Uttar Pradesh BJP MLA called Mamta Banerjee Lankini and Akhilesh Yadav as Aurangzeb | भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, ममता बनर्जी को 'लंकिनी' और अखिलेश यादव को बताया 'औरंगजेब'

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना 'लंकिनी' से की है। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला और उन्हें 'औरंगजेब' बताया। 

उत्तर प्रदेश की बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। सिंह गुरुवार को डाक बंगले में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और इसी दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को औरंगजेब बता दिया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना 'लंकिनी' से की है। यह पहला मौका नहीं है जब सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। 

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव अपने पिता को जबरन हटाकर के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि जो शख्स अपने पिता का नहीं हो सका वो आम लोगों का क्या होगा? 

सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि अखिलेश यादव औरंगजेब की संस्कृति का अनुसरण करते हैं। बता दें कि औरंगजेब ने शाही तख्त पर कब्जा करने के बाद अपने पिता औरंगजेब को आगरा के किले में कैद करवा दिया था। 

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राजनीतिक लंकिनी बताया। भाजपा विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई है। जो कि गुंडों के जरिये सरकार चला रही है और उनकी मदद से ही सत्ता हासिल करने में सफल रही है।

सोनिया राहुल पर भी निशाना

साथ ही भाजपा विधायक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में भी बयानबाजी करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है। 

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

ऐसा नहीं है कि सुरेंद्र सिंह ने पहली बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने उन्नाव रेप मामले में पीड़िता के बयान को लेकर कहा था कि महिला झूठा बयान भी दे सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी तीन बच्चों की मां के साथ रेप नहीं कर सकता है। 

Web Title: Uttar Pradesh BJP MLA called Mamta Banerjee Lankini and Akhilesh Yadav as Aurangzeb

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे