उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावः सीएम योगी और अखिलेश यादव के सामने प्रियंका गांधी पर दांव खेलेगी कांग्रेस!

By शीलेष शर्मा | Published: June 18, 2021 05:41 PM2021-06-18T17:41:26+5:302021-06-18T17:43:30+5:30

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दम पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 Congress Priyanka Gandhi front CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav | उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावः सीएम योगी और अखिलेश यादव के सामने प्रियंका गांधी पर दांव खेलेगी कांग्रेस!

महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी का चेहरा बनाने का फैसला किया है। (फाइल फोटो)

Highlightsचुनाव में पार्टी का नारा होगा 'सबको देखा बार बार,अबकी बार कांग्रेस सरकार।' कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है।कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये जितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे से घेरा जा सके। 

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में सबसे निचले पायदान पर खड़ी कांग्रेस ने सीएम योगी का मुक़ाबला करने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी का चेहरा बनाने का फैसला किया है।

पार्टी के नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दम पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। अखिलेश प्रताप ने दावा किया कि प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। आगामी चुनाव में पार्टी का नारा होगा 'सबको देखा बार बार,अबकी बार कांग्रेस सरकार।' 

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। योगी सरकार से नाराज ब्राह्मण मतदाताओं को लामबंद करने के लिये प्रियंका गांधी ब्राह्मण चेहरे को सामने रखने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राजेश त्रिपाठी और आचार्य प्रमोद कृष्णम को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की योजना बना रही हैं।

ताकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये जितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे से घेरा जा सके। भाजपा द्वारा योगी के नेतृत्व में  चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा के बाद साफ़ हो गया है कि आगामी चुनाव में भाजपा हिंदुत्व और राम मंदिर के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी, नतीजा साधु बनाम साधु की लड़ाई के लिए प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस आगे करेगी।

सपा के अल्पसंख्यक वोट बैंक पर भी कांग्रेस पकड़ मज़बूत करने में जुटी है, लेकिन कमजोर संगठन के कांग्रेस कितनी कामयाब होगी कहना कठिन है, बसपा के भाजपा के प्रति झुकाव को देखते हुए कांग्रेस की निगाह दलित मतदाताओं पर भी टिकी है। 

Web Title: Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 Congress Priyanka Gandhi front CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे