उत्तर प्रदेशः 2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश के साथ रहेंगे, राजभर बोले-बीजेपी से कभी भी गठबंधन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 5, 2022 03:27 PM2022-07-05T15:27:17+5:302022-07-05T15:29:12+5:30

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है।

Uttar Pradesh 2024 Lok Sabha elections SP chief Akhilesh Yadav Om Prakash Rajbhar said never an alliance with BJP | उत्तर प्रदेशः 2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश के साथ रहेंगे, राजभर बोले-बीजेपी से कभी भी गठबंधन नहीं

सुझाव दिया है कि अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पार्टी के सभी नेताओं को क्षेत्र में निकलना होगा।

Highlights2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष के साथ ही रहेंगे।अखिलेश यादव ही आम चुनाव में प्रदेश में विपक्ष का इंजन होंगे।जनता आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

बलियाः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही रहेंगे।

 

उन्होंने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है। राजभर ने सोमवार को जारी एक बयान में स्पष्ट किया कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष के साथ ही रहेंगे।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यादव ही आम चुनाव में प्रदेश में विपक्ष का इंजन होंगे। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पार्टी के सभी नेताओं को क्षेत्र में निकलना होगा।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सपा का सहयोगी दल है। राजभर ने रविवार को कहा था, "आखिर सपा और बसपा गरीबों और वंचितों का शुभचिंतक बनने की बात कहकर उनके साथ छल क्यों कर रही हैं। मेरा मानना है कि अगर वे दोनों गरीबों की ही लड़ाई लड़ रही हैं तो फिर वे अलग अलग रहकर चुनाव क्यों लड़ रही हैं?"

राजभर ने कहा था, "सपा और बसपा की आपसी लड़ाई की वजह से गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। यह मेरी उन्हें सलाह है।"

राजभर की पार्टी सुभासपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन कर लड़ा और छह सीटों पर जीत हासिल की। राजभर ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है।

Web Title: Uttar Pradesh 2024 Lok Sabha elections SP chief Akhilesh Yadav Om Prakash Rajbhar said never an alliance with BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे