अमेरिकी राष्ट्रपति की स्पेशल खातिरदारी! ट्रंप के आने से पहले बदबू मिटाने के लिए यमुना में छोड़ा गया पानी

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: February 19, 2020 12:27 PM2020-02-19T12:27:41+5:302020-02-19T12:28:09+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रंप दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा और गुजरात के अहमदाबाद जा सकते हैं।

US President's special treatment! Water released in Yamuna to remove odor before arrival of Trump | अमेरिकी राष्ट्रपति की स्पेशल खातिरदारी! ट्रंप के आने से पहले बदबू मिटाने के लिए यमुना में छोड़ा गया पानी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (Image Source: Pixabay)

Highlightsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारियों में यमुना की बदबू को दूर करना भी शामिल है।अमेरिकी राष्ट्रपति को आगरा में ताज का दीदार करते वक्त यमुना की बदबू न सताए इसके लिए नदी में पानी छोड़ा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारियों में यमुना की बदबू को दूर करना भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति को आगरा में ताज का दीदार करते वक्त यमुना की बदबू न सताए इसके लिए नदी में पानी छोड़ा गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बुलंदशहर में गंगनहर से यमुना में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो आगरा में नदी की "पर्यावरणीय स्थिति" को सुधारने का काम करेगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रंप दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा और गुजरात के अहमदाबाद जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेन्द्र सिंह फोगट ने कहा, ''अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आगरा यात्रा को ध्यान में रखते हुए यमुना की पर्यावरणीय स्थिति में सुधार लाने के लिए गंगनहर से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी 20 फरवरी तक मथुरा और 21 फरवरी की दोपहर तक आगरा में यमुना में पहुंच जाएगा।''

उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य 24 फरवरी तक यमुना में पानी का एक निश्चित स्तर बनाए रखना है।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के सहायक अभियंता अरविंद कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस कदम से यमुना में "बदबू" कम होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ''अगर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यमुना में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है तो निश्चित रूप से इसका प्रभाव होगा। इससे मथुरा और आगरा में यमुना में ऑक्सीजन का स्तर भी सुधरेगा। यह कदम यमुना के पानी को पीने लायक नहीं बना सकेगा लेकिन नदी से आने वाली दुर्गंध को कम कर सकता है।''

यमुना की सफाई के लिए श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद से जुड़े गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा, "इस कदम का शायद ही नदी पर कोई असर होगा।"

Web Title: US President's special treatment! Water released in Yamuna to remove odor before arrival of Trump

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे