UPSC Mains Result 2021: यूपीएससी की मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक

By विनीत कुमार | Published: March 17, 2022 10:11 PM2022-03-17T22:11:22+5:302022-03-17T22:16:36+5:30

UPSC Mains Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2021 के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

UPSC Civil Services Mains Result 2021: UPSC written exam results declared, here is how to check | UPSC Mains Result 2021: यूपीएससी की मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक

UPSC Mains Result 2021: यूपीएससी की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित (फाइल फोटो)

Highlightsसिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2021 के नतीजे जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं चेक।सिविल सेवा मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन इसी साल 7 जनवरी से 16 जनवरी तक हुआ था। 

UPSC Civil Services Mains Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य लिखित परीक्षा-2021 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखे जा सकते हैं। नतीजे वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी साल 7 जनवरी से 16 जनवरी तक हुआ था। 

आयोग ने वेबसाइट पर सफल उम्मीदवारों की लिस्ट उनके रोल नंबर के साथ जारी की है। पास हुए उम्मीदवार अब अंतिम दौर में इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे।

यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 के लिए इंटरव्यू 5 अप्रैल 2022 से नई दिल्ली स्थित यूपीएससी के मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड या कॉल लेटर जारी होगा जिसे यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा।

इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को उनके रैंक के हिसाब से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा।

UPSC CSE Main Result 2021: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

- इसके लिए सबसे पहले आपको यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर ‘Written Result: Civil Services (Main) Examination, 2021’ लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक क्लिक करने पर एक नया पेज आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलेगा।
- इस पर पीडीएफ फाइल का लिंक मिलेगा
- इसे क्लिक कर ओपन करने पर UPSC Main Result 2021 परिणा सामने आ जाएंगे।
- यहां आपको अपना रोल नंबर सर्च करना होगा।

Web Title: UPSC Civil Services Mains Result 2021: UPSC written exam results declared, here is how to check

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे