UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019:  उत्तर प्रदेश की प्रतिभा वर्मा ने लड़कियों में किया टॉप

By अनुराग आनंद | Published: August 4, 2020 05:49 PM2020-08-04T17:49:11+5:302020-08-04T18:05:56+5:30

यूपीएससी में इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं।

upsc 2019 final result: pratibha verma all india top 3 ranks from up | UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019:  उत्तर प्रदेश की प्रतिभा वर्मा ने लड़कियों में किया टॉप

प्रतिभा वर्मा (फाइल फोटो)

Highlightsयूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे।इंटरव्यू 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित किए गए थे।

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की बेटी ने देश भर में लड़कियों में टॉप किया है। यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली प्रतिभा वर्मा को ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, लड़कियों में प्रतिभा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

प्रतिभा वर्मा की मां शिक्षिका है-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्रतिभा वर्मा सुल्तानपुर के बघराजपुर गांव की रहने वाली है। प्रतिभा की मां उषा वर्मा स्थानीय स्कूल में बतौर प्रधानाध्यापिका बच्चों को पढ़ाने के काम से जुड़ी हुई है। माना जा रहा है कि प्रतिभा को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां का अहम योगदान रहा है। 

कुल 829 उम्मीदवारों का चयन
बता दें इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं।

आयोग के अनुसार परीक्षार्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है, इनमें 91 जनरल, 9 ईडब्ल्यूएस, 71 ओबीसी, 8 एससी, 3 एसटी कैटेगरी के हैं। 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।

जानें टॉप 20 रैंक लाने वालों के नाम-
1- प्रदीप सिंह
2- जतिन किशोर
3- प्रतिभा वर्मा
4- हिमांशु जैन
5- जयदेव सी एस
6- विशाखा यादव
7- गणेश कुमार भास्कर
8- अभिषेक सराफ
9- रवि जैन
10- संजिता महापात्रा
11- नूपुर गोयल
12- अजय जैन
13- रौनक अग्रवाल
14- अनमोल जैन
15- भोसले नेहा प्रकाश
16- गुंजन सिंह
17- स्वाति शर्मा
18- लविश ओर्डिया
19- श्रेष्ठा अनुपम
20- नेहा बनर्जी
 

Web Title: upsc 2019 final result: pratibha verma all india top 3 ranks from up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे